छेनू गैंग का बदमाश हथियार तस्करी में गिरफ्तार, तीन बंदूक व 18 कारतूस बरामद

दिल्ली के उत्तरी जिले की पुलिस ने छेनू गिरोह के एक बदमाश को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी कट्टा, तीन देशी बंदूक और 18 कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी हथियार तस्कर का नाम कमर अब्बास उर्फ कमरूल बताया गया है।
पुलिस के अनुसार इसके पास से जो हथियार बरामद किये गये हैं वो नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में नासिर गिरोह के करीबी की गोली मारकर हत्या की गई थी। डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार आरोपी को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि इसे यह हथियार छेनू गिरोह के ही राजू उर्फ बेचैन ने दिये थे। पुलिस के मुुतािबक राजू ने अपने साथी रिजवान के साथ मिलकर न्यूज उस्मानपुर में एक शख्स की हत्या की थी। इस पूरी वारदात का एक वीड़ियो भी वायरल हुआ था। जिसमें दोनाें बदमाश एक शख्स को दौड़ाकर मारते हुये दिख रहे हैं।
आरोपी कमरूल ने बताया कि वह छेनू गिरोह का करीबी है और वारदात को अंजाम देने के बाद पिस्टल को आरापियों ने उसे सौंप दिये थे। बता दें कि न्यू उस्मानपुर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि राजू अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। उम्मीद है कि जल्द ही वह भी पुलिस के शिकंजे में होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS