दिल्ली में छठ घाट पूजा लायक नहीं, यमुना के नदी से आ रही है बदबू

दिल्ली में छठ घाट पूजा लायक नहीं, यमुना के नदी से आ रही है बदबू
X
दिल्ली में छठ पूजा को लेकर भारी दिक्कत होने वाली है। यमुना नदी में जल स्तर कम रह गया है। इसके अलावा पानी से बदबू आ रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से पहले छठ पूजा को लेकर तकरार शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने यमुना घाटों की सफाई को लेकर मुद्दा उठाया है। भाजपा का आरोप है कि यमुना घाट अभी तक गंदे पड़े हुए हैं। घाटों के ऊपर से मलबा तक नहीं हटाया गया है।

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को कहा कि छठ पूजा में मात्र एक दिन शेष हैं और दिल्ली सरकार की ढिलाई के चलते अभी तक यमुना नदी का स्तर काफी कम है तथा उसका जल गंदगी से काला पड़ा हुआ है। जल इतना बदबूदार है कि पास यमुना के किनारे खड़े रहना भी मुश्किल है। इतना ही नहीं लाखों पूर्वांचलियों के श्रद्धा के केन्द्र यमुना घाट अभी तक गंदगी और मलबे से पटे पड़े हैं। शनिवार और रविवार को लाखों श्रद्धालु यमुना के किनारे पूजा के लिए एकत्रित होंगे। और इतने कम समय में श्रद्धालुओं की भावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप पूजा की तैयारी होना मुश्किल है। दिल्ली सरकार द्वारा बनाये जा रहे घाटों की स्थिति बदतर है। बड़ी संख्या में घाट अधूरे पड़े हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनको होने वाली असुविधाओं के लिये सीधे तौर पर केजरीवाल सरकार जिम्मेदार होगी। गुप्ता ने बुधवार को अनेक घाटों का दौरा कर दिल्ली सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कुदसिया घाट से लेकर आईटीओ तक मुख्य घाट पड़ते हैं परंतु ये घाट अभी तक गंदे पड़े हैं। घाटों पर गंदगी का आलम यह है कि यहां वहां अभी तक खंडित मूर्तियां बिखरी पड़ी हैं। पौराणिक कुदसिया घाट पर कूड़े के ढेर पड़े हैं। जगह-जगह मलबा पड़ा है पूर्वांचल के लोग दिल्ली सरकार की उपेक्षा के कारण स्वयं यमुना किनारे बने छठ घाटों पर आवश्यकता के अनुसार जुगाड़ु व्यवस्था कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story