कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष शीला दीक्षित ने की अपील, राहुल इस्तीफा वापस लें, ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की करारी हार के बाद से पार्टी में इस्तीफे का दौर चल रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अहमद पटेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला के समझाने के बाद भी वे पार्टी के अध्यक्ष पद से मुक्त होना चाहते हैं।
वहीं पार्टी की हाईकमान राहुल के इस्तीफे की पेशकश को लगातार अस्वीकार कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना इस्तीफ़ा वापस लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के परिणाम से निराश होने की ज़रूरत नहीं।
Delhi Pradesh Congress Committee has released a statement appealing to Congress President Rahul Gandhi to take back his resignation. pic.twitter.com/4CISFmVcpT
— ANI (@ANI) May 28, 2019
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राहुल को इस्तीफा वापस लेने के लिेए मनाने गए थे लेकिन राहुल अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS