दिल्ली में बिगड़े हालात के लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी जिम्मेदार- चोपड़ा

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में हिसांत्मक प्रदर्शन को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा व आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि आज जो दिल्ली के हालात हो गए है उसके पीछे भाजपा व आप पार्टी दोनों बराबर के दोषी है।
लोग घर से बाहर सड़कों पर आ गए है, जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चोपड़ा गुरुवार को ब्लाक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सभा में बोल रहे थे। बैठक में चोपड़ा के अलावा कीर्ति आजाद, राजेश लिलोठिया और मुकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
बैठक में दिल्ली में हुई घटनाओं के लिए मुकेश शर्मा द्वारा रखे गए निंदा प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। अपने संबोधन में चोपड़ा ने कहा कि यह सब केवल राजनैतिक लाभ के लिए दोनों पाटिर्यां कर रही है। शांति व सौहार्द को नुकसान पहुंचा है,
दिल्ली में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए है। दिल्ली की आम जनता भयभीत है और लोग अपने दफ्तरों से न घर पहुंच पा रहे है और न ही रोजमर्रा के काम कर पा रहें है। उन्होंने कहा कि 30 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद होने और दिल्ली में जगह-2 ट्रैफिक जाम होने व धारा 144 लगने से अफरा-तफरी का माहौल है।
आज दिल्ली के इन हालातों के लिए भाजपा व आप पार्टी की नूरा-कुश्ती पूरी तरह जिम्मेदार है। चोपड़ा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो दिल्ली में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करे, साथ ही उन्होंने पीड़ित लोगों की मदद करने का भी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS