दिल्ली : AAP को क्यों शुरू करना पड़ा 'I Love Kejriwal' अभियान, जानें यहां

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से आई लव केजरीवाल (I Love Kejriwal) अभियान की शुरुआत की गई है। जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से जनसंवाद कार्यक्रम पहले से ही किया जा रहा है। इसके बाद भी 'I Love Kejriwal' अभियान लॉन्च किया गया है। बता दें कि साल 2020 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में आप के साथ-साथ दिल्ली का रण जीतने के लिए अन्य राजनीतिक पार्टी भी जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
आम आदमी पार्टी को क्यों शुरू करना पड़ा 'I Love Kejriwal' अभियान
आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से 'I Love Kejriwal' अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत दिल्ली में ऑटो रिक्शा के पीछे 'I Love Kejriwal' लगाए जाएंगे साथ ही जनता के बीच पैम्फलेट बांट जाएंगे। पैम्फलेट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की फोटो भी है। साथ ही उसमें दिल्ली सरकार के द्वारा पांच सालों में किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है।
साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि को आम आदमी की तरह बताया गया है। इस अभियान के पीछे आम आदमी पार्टी सरकार का मकसद है जनता के बीच एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की छवि को चर्चा में लाना है। इस अभियान से जुड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। 9871010101 इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके इस अभियान से जुड़ा जा सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली की सत्ता में 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने अन्य राजनीतिक दलों के मुकाबले चुनावी अभियान का आगाज शुरू कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS