देश की राजधानी में हवा का स्तर बेहद खराब

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सोमवार को लगातार छठे दिन 'खराब श्रेणी' में रही क्योंकि हवा की धीमी गति और ठंडे मौसम की वजह से प्रदूषकों का बिखराव नहीं हो रहा है। शहर में सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर वायु गुणवत्ता 358 दर्ज की गई।
वायु गुणवत्ता 0-50 श्रेणी में 'खराब', 51-100 में 'संतोषजनक', 101-300 में 'मध्यम', 201-300 में 'खराब', 301-400 में 'बेहद खराब' और 401-500 में 'गंभीर' माना जाता है और 500 से ऊपर 'अति गंभीर' श्रेणी में मानी जाती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गाजियाबाद की वायु गुणवत्ता 404 दर्ज की गई।
ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और नोएडा में वायु गुणवत्ता क्रमश: 377, 341 और 390 दर्ज की गई। दिल्ली में करणी सिंह शूटिंग क्षेत्र में 391 और इसके बाद जहांगीरपुरी, बवाना और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वायु गुणवत्ता 388 दर्ज की गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS