हैदराबाद की घटना के खिलाफ संसद गेट पर बैठी दिल्ली की ये लड़की, पुलिस ने लिया हिरासत में

हैदराबाद में बीते दिन डॉक्टर प्रिंया रेड्डी समेत महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर दिल्ली की एक लड़की अनु दुबे धरने पर बैठ गईं। संसद गेट के बाहर जब ये लड़की प्रदर्शन कर रही थी तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
एएनआई के मुताबिक, खबर है कि धरने पर बैठी अनु दुबे ने दिल्ली पुलिस पर मार पीट का आरोप लगाया है। तो वहीं प्रदर्शन ना करने की शर्त पर छोड दिया है।
Delhi: Anu Dubey, a young woman, who was protesting near Parliament over atrocities against women was detained by Police earlier today. A team from Delhi Commission for Women has reached the police station. Police has now released her from detention. pic.twitter.com/zqk3SED4mY
— ANI (@ANI) November 30, 2019
बता दें कि देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर संसद के पास विरोध प्रदर्शन कर रही अनु दुबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली महिला आयोग की एक टीम पुलिस स्टेशन पहुंची है। जहां अनु दुबे को हिरासत में रखा गया था।
फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने अनु दुबे से 4 घंटे तक पूछताछ की और फिर उसे छोड़ दिया। महिला आयोग ने कहा कि एक अकेली लड़की कौन सी सुरक्षा के लिए खतरा बन गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS