'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल' नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी

अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार को मैदान में उतर गई है। इसके लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर नए नारे को लांच किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल' नया नारा लगाकर प्रचार अभियान की शुरूआत की।

अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार को मैदान में उतर गई है। इसके लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर नए नारे को लांच किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल' नया नारा लगाकर प्रचार अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर पर पार्टी के तमाम विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी सभी एक मंच पर मौजूद रहे। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम में नहीं आए।

सिसोदिया ने कहा कि यह नारा दिल्ली के लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। अगले दो दिनों तक इस स्लोगन को लेकर 70 विधानसभाओं में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। लोगों को इसके बारे में बताया जाएगा। उसके बाद सरकार एक रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता में प्रस्तुत करेंगे। 25 तारीख से आपके नेता और कार्यकर्ता रिपोर्ट कार्ड लेकर 35 लाख घरों तक जाएंगे।

डोर टू डोर कैंपेन के जरिए प्रचार होगा। वहीं पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि नया नारा जनता के बीच से निकल कर आया है। हमने पिछले दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 1000 से अधिक जनसंवाद किए। लोगों से पूछा कि आप की सरकार ने क्या काम किए? जनता ने हर सभा में कहा कि केजरीवाल ने खूब काम किए। जनता ने कहा अच्छे बीते 5 साल लगे रहो केजरीवाल। तो पार्टी ने तय किया कि इस नारे के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार किया जाए।

आप ने प्रशांत किशोर की कंपनी आई-पैक से किया करार

आम आदमी पार्टी ने 2015 में दिल्ली की 70 सीटों में से 67 पर जीत दर्ज की थी। आगामी चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव जीतने के लिए आप ने इस बार चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंसल्टेंसी कंपनी आई-पैक के साथ करार किया है। अब आप आई-पैक कंपनी के समन्वय से चुनाव लड़ेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story