दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर इस दिन हो सकता है चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी लगभग पूरी हो गयी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 से 10 फरवरी के बीच होने की संभावना है। चुनाव एक ही चरण में संपन्न किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक 15 फरवरी से स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 8 से 10 फरवरी 2020 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो सकती है। हालांकि, चुनाव आयोग आज लगभग साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। नियमों के मुताबिक, उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होता है।
साल 2015 में दिल्ली में 7 फरवरी का हुआ था मतदान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 7 फरवरी 2015 को मतदान हुआ था और 10 फरवरी 2015 को नतीजे आए थे।
दिल्ली में 2015 का चुनाव परिणाम
* दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है।
* साल 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।
* आम आदमी पार्टी के खाते में 54.34 फीसदी वोट शेयर आया था।
* किरण बेदी के नेतृत्व चुनाव लड़ने वाली भारतीय जानता पार्टी ने 3 तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।
* बीजेपी का 32.19 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा जमाया था।
* कांग्रेस का साल 2015 के विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था।
* कांग्रेस की झोली में 9.65 फीसदी वोट शेयर आया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS