Delhi Election : AAP ने की ये गलती, भाजपा ने नोटिस भेजकर 500 करोड़ का हर्जाना मांगा

दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को मानहनि का नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। भाजपा ने यह नोटिस आप को मनोज तिवारी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करने को लेकर भेजा है। वीडियो में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के अभियान के गीत की धुन पर नाचते हुए दिख रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने 11 जनवरी को अपने ट्विटर पर यह 83 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट के साथ आप ने लिखा था कि लगे रहो केजरीवाल गीत तो बहुत अच्छा है यहां तक कि सर मनोज तिवारी सांसद इस पर नाच रहे हैं।
दिल्ली भाजपा प्रमुख ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है और मानहानि और बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन के लिए नुकसान के रूप में 500 करोड़ रुपये की मांग की।
#LageRahoKejriwal song is so good even sir @ManojTiwariMP is also dancing on it. pic.twitter.com/Ye3077PMK4
— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2020
मनोज तिवारी ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव अभियान थीम गीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरे वीडियो का उपयोग करने का अधिकार किसने दिया।
दिल्ली भाजपा के मीडिया संबंधों के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा चुनाव अभियान में तिवारी के चेहरे का उपयोग करने से साबित हुआ कि भाजपा नेता केजरीवाल की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS