मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर लगाया आरोप, बोले- दंगा पीड़ितों को कर रहे हैं बेघर

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे 1984 के दंगा (1984 Riots) पीड़ि्तों को बेघर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख परिवारों को शिक्षा, रोजगार, आवास देने का वादा कर मुकर गए हैं। उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया जिससे की पीड़ित परिवारों को लाभ मिल सके।
मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम ने सिख समुदाय के साथ अन्याय किया है। अचानक इन परिवारों को बेघर कर देने से साफ जाहिर है कि वे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में हार से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सत्ता पाने के लिए हमेशा धर्म की राजनीति करते हैं लेकिन भाजपा हमेशा की तरह इस बार भी दंगा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।
मनोज तिवारी का आरोप है कि मंगोलपुरी के पंजाबी कैंप में 84 के 250 दंगा पीड़ितों का परिवार रहता था जिसे केजरीवाल सरकार ने बिना कोई आवास दिए ही उजाड़ दिया है। तिवारी ने केजरीवाल से सवाल किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार कहां जाएंगे। उन्होंने सरकार के इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS