दिल्ली : जीत के बाद शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचे मनोज तिवार, लिया आशीर्वाद

दिल्ली : जीत के बाद शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचे मनोज तिवार, लिया आशीर्वाद
X
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भगवा परचम लहरा दिया है। दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस व आप के बीच त्रिकोणिय मुकाबला था। जिसमें भाजपा ने दोनों ही पार्टियों को चित्त कर दिया। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने चिर प्रतिद्वंदी शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचे।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भगवा का परचम लहरा दिया है। दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस व आप के बीच त्रिकोणिय मुकाबला था। जिसमें भाजपा ने दोनों ही पार्टियों को चित्त कर दिया। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने चिर प्रतिद्वंदी शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद मांगा।

गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नॉर्थ ईस्ट सीट पर कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों से मात दिए हैं। इस सीट पर मनोज तिवारी को 7,87,799 वोट, कांग्रेस की शीला को 4,21,697 वोट और आप के दिलीप पांडे को 1,90,856 वोट मिले हैं।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story