दिल्ली भाजपा का दावा, सिर्फ दस हफ्ते की मेहमान है केजरीवाल सरकार

दिल्ली चुनावों को लेकर भले ही आयोग ने अब तक तारीखों की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन राजनीति की राजधानी दिल्ली में चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों का वार-पलटवार तेज हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (Delhi Bjp President Manoj Tiwari) ने कहा है कि केजरीवाल सरकार दस हफ्तों का मेहमान ( Kejriwal Government No more Ten Week) है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जनसंपर्क अभियान के दौरान दिल्ली सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और इसे लोगों के साथ धोखा करने का हिसाब चुनावों में हारकर चुकाना होगा। तिवारी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि डेंगू रोकथाम के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विज्ञापनों में लुटाई जा रही है। दिल्ली सरकार दस हफ्तों से ज्यादा नहीं टिकेगी।
मनोज तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के खजाने को अपनी निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किया है लेकिन अब यह सरकार महज दस हफ्तों की और बची है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS