दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी गणेश महोत्सव की शुभकामना, कपिल मिश्रा ने साधा निशाना

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी गणेश महोत्सव की शुभकामना, कपिल मिश्रा ने साधा निशाना
X
देशभर में गणेश महोत्सव 2 सितंबर को मनाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणेश महोत्सव को लेकर दिल्ली वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन दिल्ली के सीएम की तरफ से दी गई शुभकामनाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

दिल्ली में जगह-जगह गणेश महोत्सव को लेकर होर्डिंग लगाए गए हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से इनके जरिए दिल्ली वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गई हैं। लेकिन दिल्ली सीएम केजरीवाल के लिए शुभकामनाएं गले की फांस साबित हो रही हैं। क्योंकि शुभकामना संदेश में अरविंद केजरीवाल का तो फोटो है लेकिन गणेश भगवान का कोई प्रतीक चिन्ह भी नहीं है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है और ट्रोल किए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के धुर विरोधी और हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने निशाना साधा है।

टि्वटर पर कपिल मिश्रा ने लिखा कि फोटो गणेश महोत्सव का, फोटो नाग पंचमी की। जिसमें सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की आलोचना की है। मालूम हो कि कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल से मतभेद के बाद पद से हटा दिया गया था। उसके बाद से लेकर लगातार कपिल मिश्रा, दिल्ली मुख्यमंत्री के ऊपर लगातार निशाना साधते रहते हैं।

यूजर्स ने भी की आलोचना

कपिल मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दिल्ली मुख्यमंत्री की आलोचना की है। टि्वटर यूजर अलका सिंह ने लिखा कि रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, गणेश महोत्सव के संदेश में गणेश का फोटो न आएगा।

यूजर मनोज तिवारी ने लिखा कि देखो कैसा इंसान है जो खुद की पब्लिसिटी के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहा है। यदि गणेश उत्सव का होर्डिंग लगाया तो उसके ऊपर गणेश भगवान की फोटो होनी चाहिए थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story