Delhi Air Pollution: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने वायु प्रदूषण को लेकर साधा निशाना, कहा बच्चे 'कैप्टन अंकल-खट्टर अंकल' को लिखें पत्र

देश की राजधानी में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली पूरी तरह से गैस चैंबर में तब्दील हो गई है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बीच अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण को पंजाब और हरियामा की सरकारों पर निशाना साध है। इसके साथ ही स्कूली छात्रों से कहा है कि बच्चे पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री 'कैप्टन अंकल-खट्टर अंकल' को पत्र लिखें।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों से कहा है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जल रही है। जिसके कारण यहां वायु प्रदूषण फैल रहा है। इसके लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर इसे नियंत्रित करने की अपील करें। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अंकल और हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर अंकल को पत्र लिखें। उन्हें कहें कि कृपया हमारी सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से राष्ट्रीय राजधानी में कूड़ा जलाने से रोकने में मदद करने की अपील भी की। इस दौरान बच्चों को व्हाट्स ऐप नंबर देते हुए कहा कि दिल्ली में कूड़ा जलने से रोकना होगा। अगर आप किसी को ऐसा करते देखें। तो उनकी शिकायत करने के लिए एक व्हाट्स एप नंबर है।
बच्चों को बांटे मास्क
केजरीवाल ने प्रदूषण से स्कूली बच्चों को बचाने की सरकार की पहल के तहत विद्यार्थियों को मास्क बांटे। जानकारी के मुताबिक 50 लाख के करीब बच्चों को मास्क बांटे जाएंगे। एन 95 श्रेणी के मास्क खरीदे गए हैं। जो कि वायु प्रदूषण से बचने के लिए काफी बेहतर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS