सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अक्टूबर से महिलाएं DTC बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अक्टूबर से महिलाएं DTC बसों में कर सकेंगी फ्री सफर
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर अक्टूबर से महिलाएं के लिए DTC बसों में फ्री सफर का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 29 अक्टूबर यानि भैया दूज से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में किया है। खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि कुछ लोग फ्री करने का विरोध कर रहे है। मैं ये इसलिए कर पा रहा हूं क्योंकि मैं ये पैसा चोरी करके घर नहीं ले जा रहा, स्विस बैंक में नहीं डाल रहा इसलिए ये कर पा रहा हूं।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर मैं अपनी बहनों को यह तोफहा देना चाहता हूं कि यहां की सभी डीटीसी बसों में वह 29 अक्टूबर से फ्री में सफर कर सकेंगे। जिसमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story