भाजपा सत्ता के लिए हिंसा का गंदा खेल खेल रही है- चोपड़ा

नई दिल्ली के सीलमपुर में आगजनी व तोड़फोड़ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आरोप लगाया कि यह भाजपा और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत का नजीता है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा हिंसा कराने का गंदा खेल खेल रही है जबकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का भाजपा को मौन समर्थन है।
उन्होंने कहा कि यह बिल बाबा साहेब डा0 भीम राव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की मूल भावना की हत्या व आर्टिकल 14 की अवहेलना करके लाया गया है। जबकि इसके विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के सीलमपुर व जामिया में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस व लाठी चार्ज की।
चोपड़ा ने सीलमपुर हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए दिल्लीवासियां से अपील की है कि वो शांति बनाए रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने की नियत से भाजपा व आप पार्टी मिलकर हिंसा फैलाने की साजिश रच रही हैं, जिसे अमन चैन पंसद लोग कभी सहन नही करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS