Delhi Election 2020 : विकासपुरी के कीचड़ में कमल खिलाकर भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह कर रहे हैं प्रचार

Delhi Election 2020 : विकासपुरी के कीचड़ में कमल खिलाकर भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह कर रहे हैं प्रचार
X
Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही विपक्षी नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को ही अपने प्रचार का तरीका बना लिया है। विकासपुरी में सड़कों पर फैली कीचड़ पर कमल खिलाकर प्रचार कर रहे हैं।

Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रचार का शोर भी बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को ही अपने प्रचार का तरीका बना लिया है।

विकासपुरी विधानसभा में सड़कों और गलियों की हालत बहुत खराब है और बरसात होते ही पूरे इलाके में कीचड़ फ़ैल जाता है। विकासपुरी में फैले इसी कीचड़ में बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह अपने प्रचार के लिए कमल खिलाने का अभियान चला रहे हैं। उनके इस अनोखे प्रचार के तरीके ने लोगों को आकर्षित किया है। विकासपुरी की कीचड़ से भरी गलियों में नंगे पैर चल कर संजय सिंह अपना यह प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं भी उनसे बताईं।

आम आदमी पार्टी विधायक पर लगाए आरोप

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने लोगों से कहा पूरा विकासपुरी नरकपुरी बना हुआ है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने इलाके में कोई काम नहीं किया है। इसका परिणाम ये है कि जो सड़कें पहले की बनी हुई थीं वो भी बिलकुल जर्जर हो चुकी हैं। इसके चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। विकासपुरी को नरकपुरी बनाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। विकासपुरी की जनता ने ठान लिया है इस कीचड़ में अबकी कमल ही खिलेगा क्योंकि भाजपा सिर्फ वादा ही नहीं करती बल्कि उसको पूरा करके भी दिखाती है।

Tags

Next Story