Delhi Election 2020: कपिल मिश्रा का विवादित बयान, AAP का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए

Delhi Election 2020: बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आज कल अपने विवादित बयानों से काफी सुर्खियों में चल रहे है। सोमवार को आप सरकार पर ट्वीट के जरिए विवादित बयान देते हुए कहा कि आप का नया नाम मुस्लिम लीग होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 3, 2020
उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियो को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा हैं
उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियों को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा हैं। हालांकि उनका यह बयान कोई नया नहीं हैं, बल्कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत से ही अपने विवादित बयानों से विपक्षी पार्टियों पर लगातार निशाने साध रहे है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर बैन लगाया था। जिसके बाद अपने विवादित बयान पर रोक लगाने के बजाय एक बार फिर से हमला बोल दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS