Delhi Election 2020 : चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को दिया नोटिस, ये है कारण

Delhi Election 2020 : चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब कल तक देना है।
इस चुनावी दौर में अपनी दावेदारी सिद्ध करने के लिए नेता कुछ भी बोलते जा रहे हैं। इस जोश में उन्हें ये भी अंदाजा नहीं रहता कि अपनी बातों से वो आचार संहिता के दायरे में आ जाएंगे। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के नेता अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 31 जनवरी तक अपना जवाब चुनाव आयोग को सब्मिट करना है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मोहल्ला क्लिनिक बनाने का वादा कर दिया था। इस तरह के वादे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं।
Delhi CM & AAP leader Arvind Kejriwal has been issued a notice by Election Commission of India for violating Model Code of Conduct over his promise to build mohalla clinic in a court complex. He has to submit his reply by January 31. BJP had filed a complaint with EC. (file pic) pic.twitter.com/kM36fNHawD
— ANI (@ANI) January 30, 2020
आप के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत 19 जनवरी तक 184 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 10 आम आदमी पार्टी, 5 कांग्रेस, 2 भाजपा और शेष 167 अन्य, निर्दलीय और गैर-राजनीतिक दल के नेता शामिल हैं। अब इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल ने भी अपना दर्ज करवा लिया है।
अनुराग ठाकुर से भी मांगा था जवाब
कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने मंत्री अनुराग ठाकुर को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग के सूत्र के मुताबिक चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को 30 जनवरी को सुबह 12 बजे तक का समय दिया गया था। भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS