कांग्रेस ने सुभाष चोपड़ा की बेटी और कीर्ति आजाद की पत्नी को दिया टिकट

कांग्रेस ने सुभाष चोपड़ा की बेटी और कीर्ति आजाद की पत्नी को दिया टिकट
X
दिल्ली कांग्रेस की पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को भी टिकट दिया है।

दिल्ली कांग्रेस की पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को भी टिकट मिला है। शिवानी चोपड़ा को कालका जी विधानसभा सीट से उतारा गया है जबकि पूनम आजाद को संगम विहार से प्रत्याशी बनाया है। कालका जी सीट पर खुद सुभाष चोपड़ा लगातार तीन बार 1998 से 2013 तक विधायक रहे है।

साल 2013 में अकाली भाजपा गठबंधन ने चोपड़ा के गढ़ में सेंध लगाई थी जबकि 2015 में यहां आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की। चोपड़ा ने एक तरह से अपनी राजनीतिक विरासत बेटी को सौंपने की शुरूआत की है। शिवानी चोपड़ा पेशे से वकील हैं। गत दिनों सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं पूनम आजाद एक बार फिर दिल्ली से भाग्य आजमा रही है। इससे पहले वह कांग्रेस की ही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ नई दिल्ली से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव लड़ चुकी है। लेकिन आजाद को शीला के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।


Tags

Next Story