दिल्लीः शीला दीक्षित के निधन पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने की राजकीय शोक की घोषणा

दिल्लीः शीला दीक्षित के निधन पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने की राजकीय शोक की घोषणा
X
दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दो दिन की राजकीय शोक की घोषणा की है। बता दें शनिवार की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से 81 वर्षीय शीला दीक्षित का निधन हो गया।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की खबर बहुत दुःखद है। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे, और परिवार को ये क्षति सहने की शक्ति दे..भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

जानकारी के मुताबिक शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। इसके चलते उन्हें एस्कॉर्ट फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। एस्कॉर्ट फोर्टिस के डायरेक्टर डॉ. अशोक शेठ ने बताया कि उनकी डॉक्टरों की टीम ने दीक्षित की अच्छी तरह से देखभाल की थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दोपहर 3.55 पर उनका निधन हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story