दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प

दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
X
दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के खिलाफ यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश की राजधानी में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जेएनयू के छात्र सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस तैनात है। इसके अलावा बेरिकेटिंग भी की गई है।

इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी बेरिकेटिंग को हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ाई गई है। जिसको लेकर छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक छात्र 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन मांगे नहीं माने जाने पर सड़क पर उतरें हैं। छात्रों के उग्र प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या जवान तैनात कर दिए हैं। छात्रों को रोकने के लिए बेरिकेटिंग भी की गई है। छात्रों ने बेरिकेटिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पाठ्यक्रमों का शुल्क बढ़ा दिया गया है। जबकि 40 फीसदी से अधिक छात्र गरीब हैं। ऐसे में वो यहां रहकर कैसे पढ़ाई कर पाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story