झारखंड चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी का बढा कॉन्फिडेंस, कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में करेगी सफाया

झारखंड चुनावों में आए परिणामों के बाद अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले लंबे समय से भाजपा को दिल्ली की सत्ता नहीं मिल पा रही है। झारखंड के नतीजों से भाजपा की दिल्ली वापसी की उम्मीद और भी कम लग रही है। आम आदमी पार्टी की कोर समिति के सदस्य है संजय सिंह ने दिल्ली में होने वाले विस चुनाव को लेकर कहा है कि झारखंड के नतीजों से संकेत मिलता है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में विपक्ष का सफाया कर देगी।
Jharkhand results indicate AAP will sweep Delhi polls: Sanjay Singh
— ANI Digital (@ani_digital) December 26, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/0uyhfujdtH pic.twitter.com/sNGa9tWNb4
फरवरी में होंगे चुनाव
ऐसी जानकारी मिल रही है कि विधानसभा चुनावों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी को निकाली जाएगी। इसके बाद ही दिल्ली में चुनावों की घोषणा की जा सकती है।15 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने की बात कही जा रही है। दिल्ली विधानसभा की मियाद 22 फरवरी तक पूरी होगी। दिल्ली चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉलर्स वेरिफिकशन प्रोग्राम (ईवीपी) शुरु किया है। वोटरों की अंतिम सूची 6 जनवरी को पब्लिश की जाएगी। जब तक फाइनल वोटर लिस्ट चुनाव आयोग को नहीं मिलती, तब तक चुनाव की घोषणा नहीं की जा सकती।
वेरिफिकेशन न होने वालों के लिस्ट से नहीं कटेंगे नाम
दिल्ली में करीब 1.44 लाख वोटरों की सूची तैयार की गई है, जो लोकसभा चुनावों की तुलना में एक करीब एक लाख अधिक है। दिल्ली चुनाव आयोग ने यह साफ किया है कि जिन्होंने वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके नाम लिस्ट से नहीं कटेंगे। 15 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश किया जाएगा और इसके तुरंत बाद स्पेशल समरी रिविजन शुरू कर दिया जाएगा। 6 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश किया जाएगा।
रणनीतिकार प्रशांत किशोर संभालेंगे चुनाव की डोर
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता दल युनाइटेड के उपाध्यक्ष एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हाथ मिला लिया है। अब प्रशांत की कंपनी I-PAC आम आदमी पार्टी के लिए काम करेगी। इस बात की जानकारी खुद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी। प्रशांत किशोर की कंपनी ने विभिन्न पार्टियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने के लिए काम किया है। जिसमे वह ज्यादातर कामयाब भी रहे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS