Viral Video: दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से जेएनयू छात्रा की पीटा, बर्बरता हुई कैमरे में कैद

Viral Video: दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से जेएनयू छात्रा की पीटा, बर्बरता हुई कैमरे में कैद
X
Viral Video: छात्रों के मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक पुलिस वाला छात्रा को लाठियों से मारने में लगा हुआ है।

Viral Video: जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों ने बीते गुरुवार को राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाला था। मार्च में शामिल जेएनयू के छात्र जंतर मंतर के पास पहुंचे थे। उस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोक लिया था।

इसी बीच पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बेरहमी से छात्रों पर लाठियां बरसाई। पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पुलिस कितनी बुरी तरीके से छात्रा को लाठी से मारने में लगी हुई है। छात्रा पर लाठी बरसाते हुए पुलिस वाला छात्रा को गाली भी दे रहा है। छात्रा चीखती रहीं कि आप लड़कियों को नहीं मार सकते। लेकिन पुलिस वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद भी पुलिस ने छात्रों और छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेएनयू में रविवार को कुछ नकाबपोशों ने कैंपस में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर लाठी और डंडो से हमला कर दिया था। जिसमें 34 लोग घायल हो गए थे।

जिसके बाद लेफ्ट स्टूडेंट्स यूनियन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लेफ्ट स्टूडेंट्स यूनियन पर इसका आरोप लगाया था। इसमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष को सिर पर गंभीर चोट आई थी।

Tags

Next Story