सीलमपुर हिंसा के दौरान हाथ में आंसू गोले फटने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीलमपुर हिंसा के दौरान हाथ में आंसू गोले फटने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
सीलमपुर में मंगलवार को हुए हिंसा प्रदर्शन के दौरान हाथ में आंसू गोला फट गया था। दिल्ली पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में सीएए के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। जहां एक तरफ प्रदर्शनकारियों पथराव और आगजनी कर रही हैं। वहीं पुलिस उपद्रवियों को रोकने के लिए आंसू के गोले दाग रही है। इसी बीच सीलमपुर में मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने अपने हाथ से आंसू गैस के गोले फेंकने की कोशिश की तो वह उसके हाथ में ही फट गया। गोले फटने से युवक का हाथ काफी जख्मी हो गया। घायल रईस कुरैशी (50) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहां दिल्ली पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दिल्ली पुलिस नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पांच ड्रोन कैमरों के जरिए प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रही है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 14 में से 12 स्टेशनों पर धारा 144 लगाई गई है। पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कड़ी नजर रख रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story