आखिर मोदी ने क्यों कहा मेरे पुतले जलाओ, उसे आते-जाते जूते मारो

आखिर मोदी ने क्यों कहा मेरे पुतले जलाओ, उसे आते-जाते जूते मारो
X
नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान से धन्यवाद रैली में नागरिकता कानून का विरोध करने वालों पर हमला बोला। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा पुतला जलाओ, उसे भले आते जाते जूते मारो। लेकिन देश की संपत्ति को नुकसान मत पहुंचाओ।

दिल्ली के रामलीला मैदान से धन्यवाद रैली में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोध कर रहे लोगों पर सीधा हमला बोला। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जलाना है तो मेरे पुतले जलाओ। मेरे पुतले को आते-जाते जूते मारो। लेकिन देश की सम्पत्ति को मत जलाओ।

रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों को पीटे जाने पर जवाब मांगा। पीएम मोदी ने कहा कि पुलिस को क्यों मारा जा रहा है, वो आपको और देश की रक्षा में तैनात है। पूर्व दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने आम नागरिकों की मदद की थी। उस दौरान पुलिस कर्मियों ने सबको बचाया। इस दौरान किसी का धर्म-जाति नहीं पूछी।

मोदी ने कहा पुलिस सबकी है उनको नहीं मारा जाए। आपको मुझसे दुश्मनी है तो मेरा विरोध करो। मेरे पुतले जलाओ जो करना है करो, लेकिन देश की सरकारी सम्पत्ति को नुकसान मत पहुंचाओ। मोदी ने इसके साथ ही यह विशवास दिलाया कि किसी भी भारतीय मुस्लिमों को इस एक्ट से कोई नुक्सान नहीं होगा। बल्कि इस एक्ट से उन लोगों का कोई लेना देना भी नहीं है। बस विपक्ष इसको लेकर झूठ फैला रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story