सीलमपुर हिंसा : कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद पर एफआईआर दर्ज, आज 213 लोग हिरासत में लिए गए

सीलमपुर हिंसा : कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद पर एफआईआर दर्ज,   आज 213 लोग हिरासत में लिए गए
X
दिल्ली पुलिस ने आज बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के लिए यूपी भवन के बाहर से कुल 213 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली के सीलमपुर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों हिंसा हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ भी की थी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद को दिल्ली पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच 17 दिसंबर झड़प हो गई थी। मतीन अहमद ने बाइक रैली के लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन उन्हें रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद भी उन्होंने रैली निकाली थी।

दिल्ली पुलिस ने 213 लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने आज बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के लिए यूपी भवन के बाहर से कुल 213 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें मंदिर मार्ग और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया।

दो आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की

सीलमपुर हिंसा मामले के आज दो आरोपियों ने दिल्ली के कड़कड़डूमा अदालत में जमानत याचिका दायर की है। अदालत 27 दिसंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story