सब इंस्पेक्टर के बेटे ने लड़की को बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

सब इंस्पेक्टर के बेटे ने लड़की को बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
X
देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में लड़के ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उससे शादी नहीं की तो उसका भी वही हश्र होगा जो वीडियो में दिखने वाली लड़की का हुआ लेकिन इस लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम रोहित और दिल्ली में सब इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वायरल वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है।

मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल हुए वीडियो में लड़के को लड़की की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। युवक युवती को पीट रहा है और बार-बार पिटने वाली लड़की का नाम ले रहा है और गालियां दे रहा है लड़की जब नीचे गिर जाती है तो लड़का फिर उसे कोहनी से मारना शुरू कर देता है। इस दौरान एक लड़का वीडियो में पीछे जाता नजर आ रहा है लेकिन किसी ने भी उसे रोका नहीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story