दिल्ली का मौसम: उमस भरी गर्मी ने हाल किया बेहाल, मौसम विभाग का बारिश को लेकर अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और दोपहर एवं शाम में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऐसे में गर्मी और उमस बनी रहेगी जबतक की बारिश न हो जाए। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS