शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, कैंची घोपकर कर दी साथी की हत्या

अपराधों की घटनाएं लगभग हर रोज हमारे सामने आती हैं। कभी आपसी रंजिश के चलते किसी की हत्या की जाती है। तो कभी हत्या का कारण पैसों का लेन देन होता है। लेकिन दिल्ली के प्रसाद नगर में चौंका देने वाली एक घटना हुई जिसमें गाली गलौज हो जाने के कारण युवक ने अपने दोस्त को कैंची घोंपकर उसकी खून कर दिया (Man Killed Friend)। उसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मृतक बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था। वह प्रसाद नगर स्थित बापा नगर में तीन दोस्तों के साथ एक कमरे में रहता था। तीनों दोस्त पास की एक सिलाई फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार रात लगभग 9 बजे फैक्ट्री में काम खत्म करके सोनू और मुश्ताक शराब पीने के लिए झील पार्क चले गए.
उसी दौरान नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात बढ़ गई और दोनो में हाथापाई होने लगी। मोनू गुस्से में आकर फैक्ट्री गया और कैंची उठा लाया और मु्श्ताक के पेट में घुसा दी (Killed With Scissor)। घटना के बाद मोनू मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मुश्ताक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ समय बाद आरोपी मोनू खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने जाकर अपना गुनाह कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि शराब पीते वक्त उन दोनो का झगड़ा हुआ था और गुस्से में उसने मुश्ताक के कैंची मार दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS