पूर्वी दिल्ली बैठी है आग के मुहाने पर : विजय गोयल

पूर्वी दिल्ली बैठी है आग के मुहाने पर : विजय गोयल
X
गोयल ने कहा कि 10-10 लाख मुआवजा और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने से दिल्ली सरकार अपने दायित्व से नहीं बच सकती।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने अनाज मंडी में भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दिल्ली आग के मुहाने पर बैठी है। दिल्ली में कई इलाके हैं जहां इसी प्रकार की फैक्ट्रियां चल रही है और इनमें फायर ब्रिगेड तक नहीं जा सकती है।

गोयल ने कहा कि 10-10 लाख मुआवजा और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने से दिल्ली सरकार अपने दायित्व से नहीं बच सकती। मौके पर मुआयना करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर इस भयानक हादसे से भी हमने सबक नहीं सीखा तो इसके बाद और भी ऐसे हादसे होंगे।

उन्होंने याद दिलवाते हुए कहा कि दिल्ली में उपहार सिनेमा अग्निकांड के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा अग्निकांड है। आज से पहले एम्स, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला औद्योगिक क्षेत्र आदि में भी इसी साल 2019 में अग्नि दुर्घटनाएं हुई थी। गोयल ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ सुझाव भी दिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story