शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया था ये आखिरी संदेश

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर हृदय गति रुकने निधन हो गया। शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर होगा। लेकिन दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के तौर पर शीला दीक्षित का पार्टी कार्यकर्ताओं को आखिरी आदेश दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट के एक पूर्व सहयोगी ने जानकारी दी कि शीला दीक्षित ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आखिरी आदेश दिया था कि यादि कांग्रेस महासचिव महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध 20 जुलाई को भी समाप्त न हो तो वे भारतीय जनता पार्टी (भजाप) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करें।
दिल्ली कांग्रेस ने बीते शुक्रवार को शीला दीक्षित की तरफ से जारी मैसेज में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदर्शन के लिए जुटने का अग्रह किया था। प्रदर्शन स्थल पर वह नजर नहीं आई और प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन युसूफ को नेतृत्व करना था।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीनी विवाद में मारे गए दस लोगों के पीड़ितों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी जा रही थीं। जैसे ही उनका काफिला नाराणपुर पहुंचा तो यूपी प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद व धरने पर बैठ गईं। बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS