Gandhi Jayanti: अमित शाह ने ' गांधी संकल्प यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, बोले- प्रदूषण मुक्त स्वच्छ भारत के निर्माण में पीएम मोदी की अगुवाई में हम आगे बढ़ेंगे

गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) गांधी संकल्प यात्रा (Gandhi Sankalp Yatra) को शुरू करने के लिए नई दिल्ली (New Delhi) के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) पहुंच चुके हैं।
गृहमंत्री अमित शााह ने गांधी संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं देश भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूँ कि गांधी 150 हम सब के लिए संकल्प का वर्ष बने, गांधी 150 राष्ट्र को एक मुक़ाम आगे ले जाने का वर्ष बने।
बापू को याद करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, आज गांधी जयंति के दिन पूरा देश कृतज्ञ भाव के साथ उस महामानव को श्रद्दांजलि दे रहा है, जिसने न केवल देश के आगे जाने का रास्ता प्रशस्त किया, जिसने सत्य और अहिंसा के रास्ते को फिर एक बार दुनिया के सामने रखा, इसके साथ ही भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। महात्मा गांधी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय मूल्यों के नई पहचान दी। सत्याग्रह के माध्यम से अंग्रेजों को उस आदमी ने झुकने के लिए मजबूर कर दिया था।
गृहमंत्री ने जल शक्ति मंत्रालय का महत्व बताते हुए कहा कि, दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जल शक्ति मंत्रालय बनाया। जल संचय करना, जल के बचाव करने के लिए जनता में जागरूकता लाना ये काम मोदी जी ने अपने हाथ में लिया है। इसी का परिणाम है कि आज देश में लाखों तालाब पानी से भरे हैं।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन का बारे में बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, अब मोदी जी देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर निकले हैं। इसे भी जनआंदोलन बनाने की जिम्मेदारी देश की जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की है। प्लास्टिक हमारे वातावरण और स्वास्थय के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि, गांधी जयंति के दिन प्लास्टिक के थैले का उपयोग न करने का प्रण लें।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, देशभर में भाजपा कार्यकर्ता आज से लेकर 31 अक्टूबर तक 150 किमी पद यात्रा कर गंधी जी के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेश, स्वधर्म, और स्वदेशी के मू्ल्यों को हम गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वो महामानव जिसने पूरी दुनिया की समस्याओं को सुलझाने का रास्ता दिखाया, जिसने लोकतांत्रित मूल्यों की जड़ें पाताल जितनी नीचे तक पहुंचाईं, वो महात्मा गांधी की 150 वीं जयंति से लेकर 152 वीं जयंति तक उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में प्रदूषण मुक्त स्वच्छ भारत के निर्माण में आगे बढ़ने की बात भी कही।
गांधी संकल्प यात्रा के तहत महात्मा गांधी की 150 वीं जयंति मनाने के लिए भाजपा बापू के आदर्शों और सिद्धांतों, स्वराज और सादगी का प्रचार किया जाएगा। संक्लप यात्रा के तहत 'मन में बापू' कार्यक्रम को भाजपा 30 जनवरी 2020 तक चलाएगी।
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। गांधी संकल्प यात्रा के चार महीने लंबे आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा ने महासचिव अरुण सिंह की अध्यक्षता में दस सदस्यीय समिति का गठन किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS