Hauz Qazi : हौज काजी दुर्गा मंदिर में आज होगी प्रतिमा की स्थापना, मुस्लिम समुदाय करेगें स्वागत

X
पुरानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार को हौज काजी इलाके के दुर्गा मंदिर में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना विश्व हिंदु परिषद के द्वारा की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया है। मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में देश भर के कई प्रतिष्ठित साधु-संत शामिल होंगे। इस दौरान अमन कमेटी और हिंदु सुरक्षा दल के लोग भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ड्रोन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेगी।

विहिप के शोभायात्रा के दौरान अमन कमेटी के सदस्यों ने यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को भोजन वितरित किया।

इस कार्यक्रम के कारण लाल कुंआ बाजार को बंद रखा गया है। मालूम हो कि बीते 30 जून को कुछ शरारती तत्वों ने 100 साल पुरानी मंदिर को तोड़ दिए थे जिसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद मंदिर में दो हफ्ते के बाद आरती का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद खंडित मूर्ति की आज स्थापना कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story