विदेशी तकनीक के सहारे बेटा पैदा करवाने का धंधा चलाने वाला IIT इंजीनियर गिरफ्तार, लेता था 9 लाख

नई दिल्ली (New Delhi) ने एक चौका देने वाली अपराधिक घटना सामने आई है। जिसमें आईआईटी इंजीनियर (IIT Engineer) अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करके पैसा कमाने के लिए अपराध कर रहा था। आजकल युवाओं में नौकरी करने से अधिक रुची अपना स्टार्टअप शुरू करने में होती है। लेकिन स्टार्टअप के माध्यम से अपराध करना आम बात नहीं है। आइआइटी का इंडीनियर नई दिल्ली में बेटा पैदा करने का स्टार्टअप चला रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक वेबसाइट बना रखी थी। जिसके जरिए आईवीएफ (IVF) सेंटर बुलाकर बेटे की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों से सौदा किया जाता था। सबसे पहले उन्हें 10 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था। उसके बाद 9 लाख रुपये में डील की जाती थी। 9 लाख के इस पैकेज में कपल्स को 15 दिनों के लिए विदेश भेजा जाता था।
बेटे की इच्छा रखने वाले कपल्स को दुबई, थाईलैंड और सिंगापुर भेजा जाता था। विदेश पहुंचने के बाद वहां की लैब में तैयार किए गए बेटे वाले भ्रूण को महिला के गर्भ में इंजेक्ट किया जाता था। जिसके बाद वह लोग भारत वापस आ जाते थे। वापस आने के बाद यह गिरोह महिला का आगे का पूरा इलाज अपने आईवीएफ सेंटर में करवाता था।
गिरोह इतना बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहा था कि पूरे देश में 100 से ज्यादा आईवीएफ सेंटर चला रहा था। लगभग पिछले दो साल से अपराधी दिल्ली में सक्रीय थे। गिरोह में हजारों की संख्या में लोग काम करते थे। लोगों से संपर्क के लिए यहां तक कि गिरोह कॉल सेंटर भी चला रहा था। पिछले दो वर्ष में 6 लाख से ऊपर लोगों से संपर्क किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक शिकायत के आधार पर इस मामले में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय महिला आयोग समेत 14 अलग-अलग विभागों की संयुक्त टीम ने सोमवार को कॉल सेंटर पर छापेमारी की जिसके बाद इस गोरखधंधे से पदरा उठाया गया। केस की एफआईआर करोल बाग थाने में दर्ज हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS