जामिया में तीसरा गोलीकांड, सिलसिलेवार से जानिए पूरा घटनाक्रम

Jamia Firing: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक बार फिर गोली चलने की घटना हुई है। रविवार रात जामिया मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। गोली चलने की घटना जामिया यूनिवर्सिटी के आसपास पिछले चार दिनों में तीसरी घटना है।
जबकि दिल्ली में सबसे अधिक इस समय पुलिस तैनात है तो वो जामिया ही है। पिछले 50 दिनों से भी अधिक समय से शाहीन बाग में महिलाओं का धरना प्रदर्शन चल रहा है। आपको बताते हैं कि रविवार रात जामिया के मेट्रो स्टेशन गेट नंबर पांच पर क्या हुआ था।
जामिया मेट्रो गेट के पास चली गोली
जामिया मेट्रो के गेट नंबर 7 पर नागरिकता कानून, एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शन में कई लोग शामिल थे। रविवार रात 11 बजे के आसपास गोली चलती है, गोली मेट्रो के गेट नंबर 5 पर चलती है। गोली चलने की घटना से मेट्रो के गेट नंबर 7 पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में अफरातफरी मच गई।
वहां मौजूद सभी लोगों ने दावा किया कि स्कूटी सवार होकर आए बदमाशों ने गोली चलाई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की संख्या भी बढ़ गई, क्योंकि वहां मौजूद लोगों ने अन्य लोगों से वहां एकजुट होने की अपील की।
शाहीन बाग में भी चली थी गोली
इससे पहले शाहीन बाग और जामिया में भी शख्स ने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जामिया और शाहीन बाग में गोपाल और कपिल गुज्जर नाम के शख्स ने गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। गोपाल द्वारा चलाई गई गोली से जामिया में पढ़ने वाले शादाब नाम के शख्स को गोली भी लगी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS