जामिया में गोली चलाने वाले गोपाल को बलात्कर की कोशिश के मामले में 6 महीने की हुई थी जेल!

दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गोपाल शर्मा नाम के युवक ने गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें जामिया के छात्र शादाब को गोली लग गई। जिसके बाद घायल शादाब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत अब सही बताई जा रही है। हालांकि, खुद को राम भक्त बने वाले गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोपाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद गोपाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोपाल ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ छोड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की थी। इस जुर्म के आरोप में उसे छह महीने की जेल हुई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा किया जा रहा है।
गोपाल शर्मा ब्राह्मण के नाम पर एक कलंक हैं
एक ट्विटर यूजर्स भुवन भास्कर ने लिखा है कि गोपाल शर्मा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और बलात्कर की कोशिश के आरोप में 2017 में करीब 6 माह जेल में रहा हैं। गोपाल शर्मा ब्राह्मण के नाम पर एक कलंक हैं। जबकि एक और ट्विटर यूजर्स सुशील कुमार सिंह ने लिखा है कि गोपाल शर्मा नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और बलात्कर की कोशिश के आरोप में सन् 2017 में करीब 6 माह जेल में रहा हैं। गोपाल शर्मा हिन्दू के नाम पर एक कलंक हैं।
#गोपाल_शर्मा
— Sushil Kumar Singh (@SushilK96168392) January 31, 2020
नाबालिक लड़की से
छेड़छाड़ और बलात्कर की कोशिश
के आरोप में
सन् 2017 में करीब 6 माह जेल में रहा हैं।#गोपाल_शर्मा हिन्दू के नाम पर एक कलंक हैं। pic.twitter.com/MxOyRRjATz
ए दया,
— Sushil Kumar Singh (@SushilK96168392) January 31, 2020
जरा पता करो #अब_ई_कैसे_हुआ?
गोपाल शर्मा के पिता जी की
मृत्यु 20साल पहले हो गई थी।
फिर गोपाल #नाबालिग कैसे❓
■■■■■■■■■
गोली चलाने वाला #गोपाल_शर्मा
◆30-1-2020दोपहर में 23वर्ष का था‼️
◆वह दोपहर बाद 19 वर्ष का‼️
◆शाम होते-होते 17 वर्ष का रह गया‼️
🤔☺️😊🤔🤔☺️😊 pic.twitter.com/brdqwATEa8
आतंकवादी #गोपाल_शर्मा ,अपने ही पड़ोस में रहने वाले विनय शुक्ला के घर मे घुस कर उसकी नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ और बलात्कर के कोसीसी में 6 महीना जेल में रहा है।
— Asma 🇮🇳 (@Asmaparveen77) January 30, 2020
केस 2017 का है इसके पड़ोसी इस आतंकवादी से काफी परेशान थे।#गोपाल_हिंदुत्वआतंकवादी pic.twitter.com/czsZz5qXTL
ये कहाँ से नाबालिग लग रहा है.!@DelhiPolice कहती है कि गोपाल शर्मा नाबालिग है जबकि इसके पिता की मौत 20साल पहले हो गयी थी और इससे पहले ये रेप की कोशिश के आरोप में 6महीने जेल काट चुका है।
— Shiv Kumar Yadav (Sky) (@TheYadavShiv) January 31, 2020
है न दिल्ली पुलिस कमाल की या फ़िर #गोपाल_शर्मा का कोई पड़ोसी कमाल कर गया।#गोपाल_आतंकवादी_है pic.twitter.com/5oPdz08Ub6
मोदी सरकार की हुई आलोचना
गोलीबारी की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मोदी सरकारी की यूजर्स ने जमकर आलोचना की। इस गोलीबारी की तुलना गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से की गई। क्योंकि 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने गांधी की गोली माकर हत्या कर दी थी।
जेवर का रहने वाला है गोपाल
फायरिंग करने वाला आरोपी गोपाल ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। जेवर के ही स्थानीय स्कूल में वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। गोपाल के फेसबुक फ्रेंड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह नाबालिग है और 12वीं का छात्र है। अभी उसकी उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है।
दूसरी तरफ उसके साथ फेसबुक पर तमाम हिंदूवादी संगठनों के लोग जुड़े हुए हैं। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लेकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य फेसबुक यूजर उसके दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक वह प्रमुख हिंदूवादी संगठन बजरंग दल से जुड़ा हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS