JNU हॉस्टल में 11:30 के बाद अब नहीं मिलेगी एंट्री, ब्वॉयज हॉस्टल में नहीं जा सकेंगी लड़कियां

आजादी के नारों से विवादों में आए जेएनयू के हॉस्टल में जल्द ही छात्रों की मनमानी पर रोक लगने वाली है। देश के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह ही अब जेएनयू के हॉस्टल में भी रात 11:30 के बाद छात्रों की एंट्री बैन हो जाएगी। अब से छात्रों को रहने और खाने के आधार पर बिल का भुगतान भी करना होगा। इसके अलावा जेएनयू प्रशासन मेस रूम में भी छात्र-छात्राओं का ड्रेस कोड बनाने पर विचार कर रहा है।
बता दें कि जेएनयू प्रशासन ने हॉस्टल नियमों का एक ड्राफ्ट तैयार किया है। जिसके तहत हॉस्टल के नियमों को कड़ा कर दिया गया है। यह नियम कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कमेटी की देख-रेख में तैयार किए गए हैं। और इसे एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने पास भी कर दिया है।
ब्वॉयज हॉस्टल में लड़कियों की एंट्री बैन
नए नियमों के तहत लड़कियां अब ब्वॉयज हॉस्टल के कमरों में नहीं जा सकेंगी। यदि कोई लड़की, लड़कों के कमरे में पाई जाती है तो नियमों के तहत जुर्माना लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक ब्वॉयज हॉस्टल में 10 बजे तक लड़कियां आ जा सकती थीं। फिलहाल अभी इन नियमों को लागू करने से पहले छात्रों की राय ली जा रही है।
इससे पहले 2005 में हॉस्टल नियमों में परिवर्तन किया गया था। बता दें कि विश्वविद्यालय कैंपस में कुल 18 हॉस्टल हैं जिनमें से आठ पुरुष, पांच महिला और पांच मैरिड हॉस्टल हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी स्टेकहोल्डर्स से 18 अक्टूबर तक इन नियमों से संबंधित सुझाव मांगे है।
क्या कहते हैं नए नियम
गेस्ट हॉस्टल में कमरा लेने के लिए अब से वार्डन की अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा मनपसंद खाने की डिमांड पर अलग से भुगतान करना होगा। नए नियमों के अनुसार अब से हॉस्टल में भी चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। इसके अलावा हॉस्टल रुम में किसी भी बाहरी विजिटर की एंट्री बैन होगी। लड़के-लड़कियां एक दूसरे के हॉस्टल के कमरों में नहीं जा सकेंगे। अभी तक ब्यॉयज हॉस्टल में 10 बजे तक लड़कियां आ जा सकती थीं। इसके अलावा कमरों में शराब व सिगरेट पर भी बैन किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS