Viral Video : जेएनयू हिंसा के बाद इस लड़की का वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video : जेएनयू हिंसा के बाद इस लड़की का वीडियो हो रहा वायरल
X
Viral Video : बीते रविवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर और हाथ में डंडा लेकर कैंपस मे घुसे। जिसके बाद छात्रों के साथ मारपीट की। इसी बीच जेएनयू की एक छात्रा ने लेफ्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि लेफ्ट के लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और गालीगलोच की। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में बीते रविवार मुंह पर कपड़ा बांधकर 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में घुसी और छात्रों पर हमला किया। जिसमें 25 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

घायल छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष के साथ महिला शिक्षक भी शामिल हैं। आईशी के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं जेएनयू छात्रसंघ ने एबीवीपी पर और एबीवीपी ने लेफ्ट पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इसी बीच जेएनयू की एक छात्र का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक छात्रा लेफ्ट पर मारपीट का आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि लेफ्ट के कुछ लोगों ने उसे रोका और उसके साथ गाली गलोच की। वीडियो में छात्रा ने आगे बताया कि एबीवीपी के कुछ लोग आए और उसे वहां से बचाकर पेरियार हॉस्टल ले गए।

बाद में लेफ्ट के 100-200 लोग मास्क पहनकर, हाथ में डंडे लेकर पेरियार हॉस्टल आए। उस छात्रा के साथ उसके सभी साथियों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान छात्रा के हाथ में चोट आई है। छात्रा का कहना है कि वो काफी डरी हुई है। उसे डर कि अगर वो कैंपस गई तो फिर कोई उन्हें टारगेट करके पीटेगा।

Tags

Next Story