धूमधाम से मनाया गया लोहिणी का त्यौहार

दिल्ली में लोहिणी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी समुदायों ने घरों के बाहर जगह जगह आग चलाकर नाचते गाते लोगों ने जमकर त्यौहार का मजा उठाया, एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। वैसे तो यह त्यौहार पंजाब में सबसे ज्यादा मनाया जाता है लेकिन दिल्ली में भी लोगों के जोश में कमी नहीं रहती।
सुबह से बाजारों में भीड़ रही, खासकर मुगफली, रेवड़ी, गजक विक्रेताओं के यहां दोपहर बाद भारी भीड़ रही जो देर रात तक चली। इसी तरह मिठाईयों की दुकानों व विभिन्न रेस्टोरेंटों पर भी लोगों की खासी भीड़ लगी रही। लोहिणी के त्यौहार का कुछ मजा बारिश ने किरकिरा किया लेकिन बरसात के रूकने के बाद दुबारा माहौल बन गया। इस त्यौहार को मनाने के पीछे कई अलग अलग किवदंतियां है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS