AAP विधायक के BJP में शामिल होने पर विजय गोयल और केजरीवाल में ट्वीट वॉर शुरू

आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की पार्टी के विधायक अनिल वाजपेई अब भाजपा का दामन थाम लिए हैं। वाजपेई के भाजपा में शामिल होते ही विवाद शुरु हो गया है। सीएम अरविन्द केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा सरकार गिराने के लिए हमारे विधायकों का खरीद फरोख्त कर रही है। शुक्रवार की सुबह सीएम केजरीवाल और केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ट्विटर पर आपस में भिड़ गए।
मोदी जी, आप हर विपक्षी पार्टी के राज्य में MLA ख़रीद कर सरकारें गिराओगे? क्या यही आपकी जनतंत्र की परिभाषा है? और इतने MLA ख़रीदने के लिए इतना पैसा कहाँ से लाते हो?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 3, 2019
आप लोग पहले भी कई बार हमारे MLA ख़रीदने की कोशिश कर चुके हो। AAP वालों को ख़रीदना आसान नहीं https://t.co/nEStYE3ipP
दरअसल, मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा उनके 7 विधायकों को करोड़ों रुपए देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। इसी बात को लेकर सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार की सुबह ट्विटर पर केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल से पूछने लगे कि लेन-देन की बात कहां पर अटकी है? आप कितना दे रहे हैं, और वे कितना मांग रहे हैं।
इस ट्वीट के बाद केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि केजरीवाल जी लेने-देने की बात मत करो। एक बार फिर माफी मांगनी पड़ जाएगी। दिल्ली में विकास नहीं कर पाए, तो झूठे आरोप लगा रहे हो। अपने ही विधायकों को बिकाऊ बता रहे हो। उद्देष्य से भटकने और आपकी पार्टी में अपमानित होने के कारण ये विधायक हमसे संपर्क करते हैं।
केजरीवाल जी लेने-देने की बात मत करो। एक बार फिर माफी मांगनी पड़ जाएगी। दिल्ली में विकास नहीं कर पाए, तो झूठे आरोप लगा रहे हो। अपने ही विधायकों को बिकाउ बता रहे हो। उद्देष्य से भटकने और आपकी पार्टी में अपमानित होने के कारण ये विधायक हमसे संपर्क करते हैं। https://t.co/00Cle1GUz7
— Chowkidar Vijay Goel (@VijayGoelBJP) May 3, 2019
इसके बाद भी गोयल नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि केजरीवाल जी भाजपा के गूगन सिंह को उत्तर पश्चिम से उम्मीदवार बनाने के लिए आपने खरीदा था क्या। विधान सभा में स्पीकर रामनिवास गोयल, फतेह सिंह, भावना गौड़, नरेश बाल्यान को क्या खरीद कर आपने अपनी पार्टी से लड़वाया था? राजनीति का स्तर मत गिराओ।
केजरीवाल जी भाजपा के गूगन सिंह को उत्तर पश्चिम से उम्मीदवार बनाने के लिए आपने खरीदा था क्या। विधान सभा में स्पीकर रामनिवास गोयल, फतेह सिंह, भावना गौड़, नरेश बाल्यान को क्या खरीद कर आपने अपनी पार्टी से लड़वाया था? राजनीति का स्तर मत गिराओ। https://t.co/ry0DNEcNIG
— Chowkidar Vijay Goel (@VijayGoelBJP) May 3, 2019
प्रदेश संयोजक ने कहा भाजपा दिल्ली में हार रही है
प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भी कहा कि भाजपा का यह खरीद फरोख्त साफ दिखाता है कि दिल्ली वह बुरी तरह हार रही है। इसी कारण वह आखिरी बाजी चल रही है। अब भाजपा पीएम मोदी के नाम पर भी भरोसा नहीं कर रही है।
विजय गोयल के घर हुई थी आप विधायकों की बैठक
मतदान से ठीक पहले केन्द्रीय मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि आप के 14 विधायक हमारे सम्पर्क में हैं। इसी बयान के बाद अनिल वाजपेई आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक वाजपेई सहित कई विधायक गोयल के संपर्क में हैं। मीटिंग के बाद से ही विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरें आने लगीं हैं। भाजपा ने भी दावा किया है कि आने वाले समय में आप के कई विधायक बीजेपी में शामिल होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS