Delhi Results 2019 : AAP ने कहा- भाजपा को मिले जनादेश का हम सम्मान करते हैं

आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा को मिली निर्णायक बढ़त के आधार पर कहा है कि प्रजातंत्र में जनादेश सबसे पवित्र माना जाता है और पार्टी इसका सम्मान करती है। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से भाजपा को बधाई देता हूं। हम नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी देते हैं।
"We respect the mandate given by people. I, on behalf of AAP, congratulate BJP for their victory and also congratulate @narendramodi for becoming PM once again"- @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/Pm7PXLS1LJ
— AAP (@AamAadmiParty) May 23, 2019
उन्होंने कहा कि पार्टी आशा करती है कि वह (मोदी) अच्छा काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि दोपहर एक बजे तक मतगणना के रुझान के आधार पर भाजपा नीत राजग को लोकसभा की 452 सीटों पर हुए चुनाव में 349 सीटों पर बढ़त मिल चुकी थी। दिल्ली की सात सीटों पर पूरे दमखम से लड़ रही आप सभी लोकसभा क्षेत्रों में पीछे चल रही है। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बनाई हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS