लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी बोले- मोदी जी बुरी तरह घबरा गए हैं, अपने भाषणों में शहीदों पर टिप्पणी करते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच चुबानी जंग और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
लाइव अपडेट..
अगर कोई पार्टी भाजपा को रोक सकती है, तो वो कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। आप इस बात को मत भूलिए : राहुल गांधी
जैसे ही मैंने दिल्ली में गठबंधन की बात मंजूर की, केजरीवाल जी ने हरियाणा और पंजाब की बात शुरू कर दी। यू-टर्न ले लिया उन्होंने। अब आप ये देखिए कि मोदी से कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी है : राहुल गांधी
जिस प्यार से मैं मोदी जी से संसद में गले लगा था, उसी प्यार के बल पर हम सब मिलकर उनको 23 मई को हराने जा रहे हैं : राहुल गांधी
मोदी जी बुरी तरह घबरा गए हैं। वो अपने भाषणों में देश के लिए शहीद हुए व्यक्ति पर टिप्पणी करते हैं। मोदी जी, आप मेरी तरफ जितनी नफ़रत फेंकना है, फेंकिए, मेरी तरफ से आपको प्यार ही मिलेगा : राहुल गांधी
दिल्ली के लोगों ने चौकीदार को सबक सिखाने की ठान ली है और जो दिल्ली के दिल में होता है, वही हिंदुस्तान के दिल में होता है : राहुल गांधी
हिंदुस्तान की जनता, युवाओं, मजदूरों को तो अपमानित किया ही, चौकीदार ने तो अपने गुरु का भी अपमान किया है। नरेंद्र मोदी के दिल में अगर किसी के प्रति प्यार है, तो वो है- नरेंद्र मोदी : राहुल गांधी
चौकीदार से राहुल गांधी नहीं, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता लड़ा है। राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही तो शक्ति मिलती है। मैं आप ही की आवाज़ उठाता हूँ : राहुल गांधी
पहले कहा मुझे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनाओ। जब चौकीदार चोरी करते हुए पकड़ा गया तो, उसने नया आईडिया निकाला। उसने कहा हम सब चौकीदार, मोदी जी पूरा देश चौकीदार नहीं है : राहुल गांधी
चुनाव बहुत अच्छा चल रहा है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को वापस लाने का मूड चल रहा है : राहुल गांधी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS