सीएम केजरीवाल पर बरसे मनोज तिवारी , कहा- मेरा अपमान पूरे पूर्वांचल का अपमान है, केजरीवाल ने कही थी ये बात

भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि केजरीवाल का इस तरह मुझ पर अभद्र टिप्पणी करना सीधे पूर्वांचल की जनता का अपमान करने के समान है। अब आप उन्हें दिखाओ कि इसके परिणाम क्या हैं।
Manoj Tiwari on Delhi CM Arvind Kejriwal's remark 'Manoj Tiwari naachta bahaut acha hai,is baar kaam karne wale ko vote dena,naachne wale ko vote mat dena': By abusing me he has directly insulted ppl of 'purvanchal' & the same ppl will now show him what are the consequences of it pic.twitter.com/J5LZmJWw8U
— ANI (@ANI) May 4, 2019
बता दें कि केजरीवाल ने रोड शो के दौरान सीधे मनोज तिवारी पर हमला करते हुए बोला था कि इस बार नाचने-गाने वाले वोट मत दीजिए। दिलीप पांडेय को वोट दीजिए जो नाच तो नहीं सकते पर आपके क्षेत्र के लिए काम जरूर करेंगे।
#WATCH Delhi CM Arvind Kejriwal: Manoj Tiwari naachta bahaut acha hai, Pandey ji (AAP's North-East Delhi candidate Dilip Pandey) ko naachna nahi aata, kaam karna aata hai, is baar kaam karne wale ko vote dena, naachne wale ko vote mat dena. (03/05/2019) pic.twitter.com/a3EuxyNytP
— ANI (@ANI) May 4, 2019
गौरतलब है कि इस सीट पर दो मौजूदा प्रदेशध्यक्ष कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा के मनोज तिवारी के अलावा आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चुनाव मैदान में है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अपने तीसरे रोड शो के लिए सबसे रोचक मुकाबले वाली सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली पहुंचे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS