Delhi Lok Sabha Result 2019 : दिल्ली में सूरमा बनी भाजपा, सातों सीटों पर दमदार जीत, कांग्रेस और AAP को किया चारों खाने चित

Delhi Lok Sabha Result 2019 : दिल्ली में सूरमा बनी भाजपा, सातों सीटों पर दमदार जीत,  कांग्रेस और AAP को किया चारों खाने चित
X
Delhi Election Result 2019 : भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर भगवा लहरा दिया है। विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों को भाजपा के नेताओं ने जबरदस्त पटखनी दी है। पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने रिकार्ड 5.78 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस प्रकार, उन्होंने दिल्ली में सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकार्ड तोड़ा।

भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर भगवा लहरा दिया है। विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों को भाजपा के नेताओं ने जबरदस्त पटखनी दी है। पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने रिकार्ड 5.78 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस प्रकार, उन्होंने दिल्ली में सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकार्ड तोड़ा। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए कांग्रेस ने पिछले पांच साल में पहली बार अच्छा प्रदर्शन किया है।

त्रिकोणीय मुकाबले में राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी का प्रदर्शन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बहुत बेहतर रहा। दिल्ली में कांग्रेस (22.5 प्रतिशत) और आप (18.1 प्रतिशत) के सम्मिलित वोट की तुलना में बीजेपी ने 56 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए। बीजेपी ने 2014 में 46.4 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

पूर्वी दिल्ली सीट पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंदर सिंह लवली को करीब तीन लाख 91 हजार वोटों के अंतर से मात दी। बताया जा रहा था कि आतिशी यहां उनको कड़ी टक्कर देंगी लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहीं। उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार हंसराज हंस ने आप के गुग्गन सिंह को साढ़े पांच लाख से भी अधिक अंतर से शिकस्त दी।

चांदनी चौक और नई दिल्ली सीटों पर भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। बीजेपी के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने करीब दो लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को हराया। नई दिल्ली सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के अजय माकन पर 2,56,504 मतों के अंतर से मात दी।

दक्षिणी दिल्ली सीट पर बीजेपी के वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी ने आप के राघव चड्ढा को करीब तीन लाख 67 हजार वोटों के अंतर करारी शिकस्त दी। इस सीट से मुक्केबाज व कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story