दिल्ली में हनी ट्रैप : युवक को फंसाने के लिए बिछाया जाल, विरोध किया तो कर दी हत्या

दिल्ली में हनी ट्रैप : युवक को फंसाने के लिए बिछाया जाल, विरोध किया तो कर दी हत्या
X
दिल्के (Delhi) रोहिणी (Rohini) से एक आपराधिक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने युवक को सेक्सवर्कर बन कर फंसाया उसके बाद अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक को लूट लिया। लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी।

दिल्ली में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लूटपाट और हत्या (Robbed And Killed) के मामले जैसे दिल्ली (New Delhi) में आमबात हो गई है। सोमवार को दिल्ली के रोहिणी (Rohini) इलाके से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर उसके साथ लूटपाट की गई। जब उसने विरोध किया तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को अंजाम देने में दो अन्य लोगों ने भी महिला का साथ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को रोहिणी इलाके में मेट्रो पिलर नंबर-444 के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला पुलिस ने उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के हाथ पर दीपक गुदा हुआ था जिसके जरिेए पुलिस ने युवक की पहचान की। प्रशांत विहार पुलिस टीम में बताया कि दीपक एन-ब्लॉक मंगोलपुरी का रहना वाला था।

पुलिस ने घटना की जांच की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली साथ ही रेहड़ी पटरी वालों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि मोनू नाम का एक अपराधी जेल से सजा काटकर आया है। उसे लोगों ने दमकल केंद्र के पास किसी लड़की के साथ देखा था। पुलिस मे मोनू उर्फ मोंटी को खोट निकाला और उसकी गर्लफ्रेड़ को भी उसके साथ हिरासत में ले लिेया।

पुछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड पायल के साथ मिलकर हनीट्रैप बिछाया था। घटना को अंजाम देने में उन दोनों के अलावा अजय भी शामिल था। अजय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्लान के मुताबिक पायल सेक्सवर्कर बनकर उससे मिली, जिसके बाद वह उसे सूनसान जगह पर लेकर आई। वहां तीनों ने मिलकर मृतक के साथ लूटपाट की जब उसने विरोध किया तो उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन औऱ लूटा हुआ पर्स बरामद किया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story