घर के लिए किरायेदार नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति, पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

घर के लिए किरायेदार नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति, पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
X
नई दिल्ली (News Delhi) के अमर कॉलोनी (Amar Colony) इलाके में एक व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक सरकारी बैंक से रिटायर्ड था। पुलिस ने सोसाइड नोट (Suicide Note) बरामद किया है, जिसने लिखा है फ्लैट किराए पर नहीं उठने से मृतक कुछ दिनों से परेशान था।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली (New Delhi) अमर कॉलोनी (Amar Colony) इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने ही पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। उनके पास से सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है, जिसमें घर के किराए पर न उठ पाने के कारण परेशान होने की बता लिखी है। लोगों ने व्यक्ति को पेड़ से फांसी लगाकर लटका देखा तो शोर मचा दिया। लोगों ने जल्दी से जाकर उन्हें पेड़ से उतारा और अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां पहुंचकर डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने वाला व्यक्ति सरकारी बैंक से मैनेजर पद से रिटायर्ड था।

पति-पत्नी सरकारी बैंक से रिटायर्ड थे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय मृतक का नाम सतीश कुमार चावला था। वह अपने परिवार के साथ अमर कॉलोनी के नेशनल पार्क में तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहते थे। उनकी पत्नी भी सरकारी बैंक से रिटायर्ड हैं। बेटा मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को शाम के समय सतीश ने अपने परिवार के साथ खाना खाया और उसके बाद टहलने के लिए बाहर निकल गए। कुछ समय बाद परिजनों ने बाहर शोर सुना तो जाकर देखा कि सतीश पेड़ पर लटक गए थे। लोगों ने बताया कि वो कार पर चढ़े और रस्सी के सहारे पेड़ पर लटक गए। लोगों ने उन्हें फंदे से उतारा और फौरन अस्पताल लेकर भागे। वहां पहुंचने पर डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सात माह से था फ्लैट खाली, कोई किरायेदार नहीं आ रहा था

घटना में चौंका देने वाली बात यह है कि, पुलिस को मृतक के पास से एक सोसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा हुआ है कि, मैं गंदा काम करने जा रहा हूं और उसके लिए मृतक ने अपनी पत्नी व अपने बेटे से माफी भी मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि, मृतक का फ्लैट सात माह से खाली पड़ा है, कोई किरायेदार नहीं आ रहा है। इस बात से वह परेशान है। सुसाइड नोट में मौत कारण देखने के बाद से पुलिस भी हैरान है क्योंकि मृतक के परिजनों ने बताया है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी है और घर में किसी भी तरह की कलह भी नहीं थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story