बिहार की मदद के लिए आगे आए तिवारी, राहत सामग्री लेकर जाएंगे बिहार

बिहार की मदद के लिए आगे आए तिवारी, राहत सामग्री लेकर जाएंगे बिहार
X
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (Aatma Ram Sanathan Dharma College) इकाई ने कॉलेज में छात्रों के बीच जाकर बिहार बाढ़ पीड़ितों (Flood Victim) की मदद को अभियान चलाया तथा छात्रों से धनराशि इकट्ठा की।

बिहार की मदद के लिए साथी हाथ बढाना। यह बात दिल्ली भाजपा अध्यक्ष (Delhi BJP President) व सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने बिहार (Bihar) में बाढ़ (Flood) की राहत को लेकर बुधवार को इंडिया विथ बिहार (India With Bihar) नाम से दिल्ली में अभियान लॉन्च कर कही। तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत बिहार बाढ़ राहत के लिए ग्लोबल फंड रेजिंग (Global Fund Ragging) की जाएगी।

राहत सामग्री लेकर जाएंगे बिहार

सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया से लोग इस अभियान से जुड़ सकते हैं। उन्हाने ने बताया कि बिहार की मदद के लिए आगे आये, राहत सामग्री लेकर बिहार जाएंगे। इस अभियान को कपिल मिश्रा और विकास पांडे ने संचालित किया।

छात्रों ने इकट्ठा की धनराशि

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज इकाई ने कॉलेज में छात्रों के बीच जाकर बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को अभियान चलाया तथा छात्रों से धनराशि इकट्ठा की।

साथ ही क्लास कैंपेन के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ, भारत में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण असंतुलन पर भी बातचीत की तथा छात्रों को पर्यावरण बचाने में भूमिका तय करने का आग्रह किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story