कितनी बेशर्म है AAP, फर्जी डिग्री के बावजूद जितेंद्र तोमर को टिकट दिया : मनोज तिवारी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा त्रि नगर सीट पर फर्जी डिग्री के बावजूद जितेंद्र तोमर को टिकट देने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गंभीर आरोप लगाया है। तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि कितनी बेशर्म है आप, फर्जी डिग्री के बावजूद केजरीवाल ने जितेंद्र तोमर को टिकट दिया है। वोट बैंक के लालच में कितना आप कितना गिरेगी।
तिवारी ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनावी हलफनामे में शैक्षणिक योग्यता की गलत जानकारी देने पर शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और त्रिनगर विधानसभा सीट से आप के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का चुनाव रद्द कर दिया। हाई कोर्ट ने भाजपा के एक नेता की याचिका पर तोमर के चुनाव को खारिज करने का आदेश पारित किया।
जानकारी के अनुसार, 2015 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र में जितेंद्र सिंह तोमर ने बिहार के तिलकामांझी विश्वविद्यालय के वीएनएस लॉ कॉलेज मुंगेर से लॉ की डिग्री लेने की बात कही थी, जिसे बाद में फर्जी पाया गया था। जितेंद्र सिंह तोमर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं। शनिवार को वह त्रि नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं।
बता दें कि त्रिनगर में 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के नंद किशोर गर्ग को हराया था और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के अनिल भारद्वाज रहे थे। आप ने विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। त्रिनगर सीट पर आप की तरफ से एक बार फिर जितेंद्र सिंह तोमर को टिकट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार दिल्ली चुनाव में 1 करोड़ 46 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS